Odisha Assembly Elections: ओडिशा में सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश में जुटी भाजपा, 80 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

BJP
ANI

इस साल जून में ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं। यहां सत्ता पर काबिज होने के लिए 74 सीटों पर जीत चाहिए। ऐसे में भाजपा सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

अभी पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चल रही है। तो वहीं कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इनमें ओडिशा भी शामिल है। ओडिशा में आम चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। पिछली बार ओडिशा में 11 से 29 अप्रैल के बीच चार चरणों में विधानसभा चुनाव हुआ था। वहीं इस साल जून में ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं। यहां सत्ता पर काबिज होने के लिए 74 सीटों पर जीत चाहिए। 

पीएम का राज्य में दौरा

ऐसे में भाजपा राज्य में सत्ता में आने की हर संभव कोशिश कर रही है, जिससे कि पार्टी को राज्य के लोगों का समर्थन हासिल को सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओडिशा का दौरा कर हजारों-करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य बड़े नेता जैसे अमित शाह और जेपी नड्डा भी बार-बार प्रदेश दौरे पर पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की

ओडिशा की सत्ता पर भाजपा की नज़र

भारतीय जनता पार्टी की नजर राज्य में अधिक से अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटें जीतने पर है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना है। सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए भाजपा राज्य की महिलाओं को लुभाने में जुटी है। पार्टी शक्ति वंदन कार्यक्रम के ज़रिये ओडिशा की उन महिलाओं पर फोकस कर रही है, जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। राज्य में महिलाओं की तादात करीब 70 लाख के आसपास है। जिनमें से करीब 6.2 लाख महिलाएं स्वयं सहायता ग्रुप की सदस्य हैं।

80 सीटें जीतने का दावा

आपको बता दें कि ओडिशा में पार्टी प्रभारी सुनील बंसल समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता दावा कर रहे हैं, भाजपा राज्य में 80 विधानसभा सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमाएगी। इसके साथ ही भाजपा ने ने 21 में से 16 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा ने राज्य में 50 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़