2019 में भाजपा की जीत सच्चाई और भारत के लोकतंत्र की जीत है: मोदी

bjp-victory-in-2019-is-the-truth-and-victory-of-india-s-democracy-says-modi
अंकित सिंह । Jun 27 2019 4:25PM

प्रधानमंत्री ने काह कि लोकतंत्र के प्रति भारत के सामान्य जन की निष्ठा अटूट है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं और लोकतांत्रिक प्रणाली दुनिया में अग्रणी है। भारत की यही शक्ति 21वीं सदी के विश्व को नई उम्मीद देने वाली है।

जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने पहले से भी मजबूत सरकार बनाई है। ये अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। तीन दशक बाद पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। मोदी ने कहा कि 1971 के बाद देश ने पहली बार एक सरकार को प्रो इंकम्बेंसी जनादेश दिया है। ये जीत सच्चाई की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।

प्रधानमंत्री ने काह कि लोकतंत्र के प्रति भारत के सामान्य जन की निष्ठा अटूट है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं और लोकतांत्रिक प्रणाली दुनिया में अग्रणी है। भारत की यही शक्ति 21वीं सदी के विश्व को नई उम्मीद देने वाली है। मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ये जनादेश मिला है। जो पूरे विश्व के साथ हमारे संबंधों को नई ऊर्जा देगा। 

इसे भी पढ़ें: नयी शिक्षा नीति के मसौदे पर सुझाव के लिये सरकार ने बढ़ाई एक माह की अवधि

मोदी ने काह कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के जिस मंत्र पर चल रहे हैं, वो भारत पर दुनिया के विश्वास को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के साथ भारत के रिश्तों की बात आती है तो जापान का उसमें एक अहम स्थान है। ये रिश्ते आज के नहीं हैं, बल्कि सदियों के हैं। इनके मूल में आत्मीयता है, सद्भावना है, एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के लिए सम्मान है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़