बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा: शत्रुघ्न

bjp-will-be-clear-in-bihar-and-uttar-pradesh-shatrughna

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के उस दावे का विरोध करते हुए सिन्हा ने कहा कि इस बार मोदी लहर नहीं है और यह कहर बन गया है।

पटना। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट पर लगातार तीसरी बार अपनी जीत बरकरार रखने के प्रति विश्वास जताते हुए रविवार को दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपडा साफ हो जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के उस दावे का विरोध करते हुए सिन्हा ने कहा कि इस बार मोदी लहर नहीं है और यह कहर बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का हिन्दुत्व, भाजपा के हिन्दुत्व से अलग: आदित्य ठाकरे

उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति 2014 के लोकसभा चुनाव से बडी लहर 2019 में दिखाई पड़ रही है। शत्रुघ्न ने दावा किया कि भाजपा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में  महागठबंधन  के हाथों भाजपा का सूपडा साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या के मामले में आतंकी की शिनाख्त परेड होगी

उनकी पत्नी पूनम भी लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने पटना साहिब में शत्रुघ्न के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़