भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा ने जलाई चीन के सामानों की होली

Holi of Chinese goods
दिनेश शुक्ल । Jun 17 2020 8:51PM

चीन ने भारतीय सैनिकों के साथ छल करके अपने दोगलेपन का परिचय दिया है। इसकी सजा उसको अवश्य मिलना चाहिए। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया।

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चीन निर्मित सामानों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित खिलौने एवं इलेक्ट्रानिक सामानों को आग के हवाले किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने तथा चीनी सेना द्वारा सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ किए गए छल के विरोध में युवा मोर्चा द्वारा चीन के बने सामानों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश बीजेपी ने शुरू की उप चुनाव की तैयारियां, चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि चीन ने भारतीय सैनिकों के साथ छल करके अपने दोगलेपन का परिचय दिया है। इसकी सजा उसको अवश्य मिलना चाहिए। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, गोपाल तोमर, सोनू पालीवाल, उमाशंकर राजपूत, विनोद प्रजापति, जयंत भार्गव, राघवेंद्र दीक्षित, नितेश सिंह, दिव्य ऋषि तिवारी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़