शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी, फिर जो हुआ....

शादी की रस्में चल रही थी। इसी बीच वरपक्ष और कन्यापक्ष के बीच झगड़ा शुरू हो गया और अंतत: लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
शादी टूटने की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है लेकिन मंडप के बीच में अचानक से दुल्हन का यह कह देना कि मुझे शादी नहीं करनी है, काफी चौंका देने वाली बात होती है। ठीक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सामने आया है। जहां पर दुल्हन ने शादी समारोह के बीच में दूल्हे की मानसिक स्थित पर सवालिया निशान लगाते हुए शादी करने से ही इनकार कर दिया।
दूल्हे-दुल्हन की शादी के लिए मंडप सजा हुआ था और ऐसे मौके पर दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच में तीखी बहस छिड़ गई। आपको बता दें कि दूल्हा पक्ष रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के बोनपाधार गांव का रहने वाला है, जहां से बारात आई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जमुना यादव नामक शख्त की बेटी की शादी अमृत लाल नामक व्यक्ति के बेटे प्रद्युम्न से होने वाली थी और शादी की रस्में चल रही थी। इसी बीच वरपक्ष और कन्यापक्ष के बीच झगड़ा शुरू हो गया और अंतत: लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: सर्विस बॉय ने खोला कमरा तो उड़ गए होश, दिल्ली के इस होटल को किया गया पूरा सील
दूल्हे की हुई जमकर पिटाई
पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जयमाला के समय दूल्हा अजीब हरकत करने लगा। इससे पहले शादी समारोह के दौरान स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार द्वारचार के समय वर पक्ष घरातियों की महिलाओं पर बताशा फेंकते हैं। लेकिन कुछ बराती महिलाओं को निशाना बनाकर बताशा फेंक रहे थे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। उस समय तो विवाद शांत हो गया। लेकिन जयमाला के समय बारात में शामिल होने आए कुछ युवक दुल्हन को छू रहे थे। यह देख कर कन्या पक्ष के लोगों ने लाठियां निकाली और दूल्हा समेत अन्य बारातियों को बंधक बना लिया।
इस घटना के तुरंत बाद ही दूल्हा पक्ष थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की बात कही। वहीं, वरपक्ष ने दूल्हे को पीटने का आरोप लगाया।
अन्य न्यूज़












