भाई की शादी नहीं हुई, इसलिए बहन आई है: अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का एक बूथ कार्यकर्ता था। मैं पार्टी का अध्यक्ष बन गया। चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया।
गोधरा। गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट ‘जन्मजात आरक्षित’ है। उन्होंने पूछा कि क्या इस पार्टी का कोई कार्यकर्ता कभी शीर्ष पद पाने की सोच सकता है। शाह ने कहा कि क्योंकि भाई राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब बहन (प्रियंका गांधी) (राजनीतिक मैदान में) आई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में उनके जैसा एक आम बूथ कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक ‘चायवाला’ (मोदी) प्रधानमंत्री बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने पांच करोड़ घरों पर भाजपा का ध्वज फहराने के अभियान की शुरूआत की
शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का एक बूथ कार्यकर्ता था। मैं पार्टी का अध्यक्ष बन गया। चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है? उस पार्टी में यह सीट जन्मजात आरक्षित है। शाह ने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता को बड़े पदों पर पहुंचने के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने पार्टी महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त किया था।
आज गुजरात के गोधरा में पंचमहल, दाहोद और छोटा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के शक्तिकेन्द्र सम्मेलन को संबोधित किया।
— Amit Shah (@AmitShah) February 12, 2019
गुजरात के सभी कार्यकर्ता प्रदेश में लोक सभा की 26 की 26 सीटों पर भाजपा को जीता कर 'फिर एक बार-मोदी सरकार' बनाने के लिए संकल्पित हैं। pic.twitter.com/zzfxB8fS7z
अन्य न्यूज़











