Budget 2026 Speech | ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है, सरकार इस गति को बनाए रखेगी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2026 Speech
ANI
रेनू तिवारी । Feb 1 2026 11:32AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’ केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग पर Mamata Banerjee का बड़ा हमला, West Bengal में बताया 'संस्थागत अतिक्रमण' का खतरा

जीएसटी, श्रम संहिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित कई सुधार 15 अगस्त से लागू किए जा चुके हैं। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ सुधारों की रफ्तार तेज है और यह सिलसिला जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को गति देना और उसे बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों पर ध्यान देना सरकार का संकल्प है।

इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में हैं और संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित है। नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन सिस्टम को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और ज़रूरी खनिजों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: Magh Purnima पर स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य, जानें इस पवित्र दिन का पूरा महत्व

भारत विकसित भारत की ओर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाता रहेगा, जिसमें महत्वाकांक्षा और समावेश को संतुलित किया जाएगा। बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ते व्यापार और पूंजी की ज़रूरतों के साथ, भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ा रहना चाहिए, ज़्यादा निर्यात करना चाहिए और स्थिर दीर्घकालिक निवेश आकर्षित करना चाहिए।"

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...भारत को एक ग्लोबल बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए, मैं अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये के खर्च के साथ बायो फार्मा शक्ति का प्रस्ताव करती हूं। इससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के घरेलू उत्पादन के लिए एक इकोसिस्टम बनेगा।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी। अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को समर्पित रेयर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे।" 

All the updates here:

अन्य न्यूज़