गणपति मंदिर का कर देंगे निर्माण... राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद बुल्डोजर एक्शन, तोड़ी गई मुंबई की 'अवैध दरगाह'

Raj Thackeray
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 23 2023 12:05PM
मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया था। महाराष्ट्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि माहिम में समुद्र में एक नया "हाजी अली" निर्माणाधीन था।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी गुड़ी पड़वा संबोधन में एक क्लिप चलाते हुए दावा किया कि मुंबई में माहिम तट पर एख अवैध दरगाह बन गई है। राज ठाकरे ने इसके साथ ही अपने अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि ये किसकी दरगाह है? क्या ये मछली की है? ये दो साल पहले नहीं थी। अगर अवैध निर्माण को तुरंत ही नहीं गिराया गया तो हम उसी स्थान पर एक विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे। मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया था। महाराष्ट्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि माहिम में समुद्र में एक नया "हाजी अली" निर्माणाधीन था।

इसे भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना को लेकर PM Modi ने की बड़ी बैठक, हालात और तैयारियों की हुई समीक्षा

बाद में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को शहर के माहिम क्षेत्र में एक दरगाह को ध्वस्त कर दिया। माहिम क्रीक स्थित दरगाह को गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर से गिरा दिया गया। मलबे को साइट से साफ किया गया और ट्रकों में भरकर ले जाया गया। वीडियो पर कार्रवाई करते हुए नगर कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण करने और अतिक्रमण हटाने के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया।

अन्य न्यूज़