जमीन के विवाद में दबंगों ने की युवक के साथ मारपीट

Bullies beat up a youth
दिनेश शुक्ल । Nov 29 2020 9:57PM
घायल युवक को जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि प्रमोद कारपेंटर के साथ सुशील, रविंद्र और बंटू मनिया ने मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

छतरपुर। मध्य प्रदेश में छतरपुर  जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अनगौर में दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते एक युवक को इतना पीटा कि उसके हाथ-पैर और पीठ में गंभीर जख्म हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि प्रमोद कारपेंटर के साथ सुशील, रविंद्र और बंटू मनिया ने मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित  अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

अन्य न्यूज़