सिक्किम में कॉलेज के छात्रों को ले जा रही बस पलटी, रांची के 22 छात्र घायल

accident
Unsplash

सिक्किम में बस पलटने से रांची के 22 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र सिक्किम घूमने आए थे।

गंगटोक। पूर्वी सिक्किम में मंगलवार को एक बस के पलट जाने से रांची के एक कॉलेज के 22 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र सिक्किम घूमने आए थे।

इसे भी पढ़ें: बेटे की चाहत में एक ऑटोवाला बन गया सात बच्चों का पिता, अब लगा रहा मदद की गुहार

उसने बताया कि जब वे रांची वापस जाने के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रहे थे, तभी उनकी बस रानीपूल थाना क्षेत्र के ‘सेवंथ माइल’ में पलट गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को ताडोंग के सेंट्रल रेफरल अस्पताल (सीआरएच) में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़