Jammu and Kashmir के पुंछ में कैब खाई में गिरी, छात्रों समेत 14 घायल

Cab falls into gorge
प्रतिरूप फोटो
ANI

दुर्घटना मेंढर के केरी गलहुटा गांव के पास सुबह साढ़े दस बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

पुंछ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को लोगों से खचाखच भरी एक कैब के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से स्कूली छात्रों समेत 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मेंढर के केरी गलहुटा गांव के पास सुबह साढ़े दस बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

इसे भी पढ़ें: Year 2022 में तस्करी कर लाया गया करीब 3500 किलोग्राम सोना जब्त, 47 प्रतिशत बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो लड़कियों जाहिरा और रुखसाना को गंभीर चोटें आईं तथा बाद में उन्हें विशेष इलाज के लिए राजौरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़