West Bengal: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का थमा शोर, 6 अक्टूबर को वोटिंग

West Bengal: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का थमा शोर, 6 अक्टूबर को वोटिंग
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पश्चिम बंगाल की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर में रविवार शाम को उपचुनाव का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। दोनों क्षेत्रों में छह अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतों की गिनती नौ अक्टूबर को होगी। राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अंतिम दिन पूरी ताकत लगाई।

कोलकाता, चार अक्टूबर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार शाम प्रचार समाप्त होने से पहले राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जोरदार प्रचार अभियान शुरू किया और वह कम समय में नुकसान की भरपाई करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्हें 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

यह गिरफ्तारी नंदीग्राम में वर्ष 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े छह मामलों के सिलसिले में हुई थी। बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधान को समर्थन देने का फैसला किया क्योंकि नंदीग्राम से उनकी पार्टी की प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। प्रधान नंदीग्राम के लगभग हर हिस्से का दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वियों ने भी प्रचार के अंतिम दिनों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ भी चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय हैं। उनके समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा रैलियां किए जाने से उनके प्रचार अभियान को और मजबूती मिली है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद मारे गए शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने को कांग्रेस ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। कांग्रेस ने उनकी उम्र और दसवीं कक्षा पास करने के वर्ष के बीच कथित विसंगति का मुद्दा उठाया था। हालांकि, अदालत ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा वाम दल, आईएसएफ और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव मैदान में हैं। मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा, कांग्रेस, आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के बीच मुकाबला है।

रेजीनगर उपचुनाव के एक निर्दलीय प्रत्याशी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी वर्ष 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़े पांच साल पुराने मामले में की गई। दोनों सीटों पर छह अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि नौ अक्टूबर को मतगणना होगी।

मुख्यमंत्री अधिकारी द्वारा नंदीग्राम सीट खाली किए जाने वहीं, रेजीनगर सीट एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर द्वारा छोड़े जाने के बाद इन पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़