भाजपा के लिए मानहानिकारक पोस्टर लगाने पर शिवसेना नेता, दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

case-filed-against-shiv-sena-leader-two-others-for-posting-defamatory-posters-for-bjp
[email protected] । Oct 30 2019 4:41PM

भाजपा के लिए मानहानिकारक पोस्टर लगाने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विवादित पोस्टर में लिखा था कि महाराष्ट्र के पालघर जिले से पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया। पोस्टर में भाजपा के कुछ नेताओं की तस्वीरें भी थीं।

पालघर। भाजपा के लिए मानहानिकारक पोस्टर लगाने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। विवादित पोस्टर में लिखा था कि महाराष्ट्र के पालघर जिले से पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया। पोस्टर में भाजपा के कुछ नेताओं की तस्वीरें भी थीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिवसेना कार्यकर्ता प्रभाकर राउल और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: पाटिल ने अपना रूख किया साफ, विपक्ष में बैठेगी कांग्रेस और एनसीपी

अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग पर भाजपा के बागी नेता संतोष जनाटे की तस्वीर थी। उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और हार गए थे। उनके अलावा वर्तमान विधायक पास्कल जान्या धनारे की तस्वीर भी थी, वह भी चुनाव हार गए। पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत काटकर ने बताया कि इस बाबत मामला बोईसर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है और होर्डिंग भी हटा लिया गया है। भाजपा पालघर जिले के विक्रमगढ़ और दहानु दोनों सीटें हार गई। यहां से शिवसेना के उम्मीदवार जीते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़