भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, PM मोदी भी मौजूद, उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

Narendra Modi BJP

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा मुख्यालय में हो रही चुनावी बैठक में सबसे पहले असम के मुद्दे पर और फिर पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर चर्चा होगी।

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा मुख्यालय में हो रही चुनावी बैठक में सबसे पहले असम के मुद्दे पर और फिर पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर चर्चा होगी। 

इसे भी पढ़ें: असम में भाजपा और सहयोगी दलों के बीच हुआ सीटों के बंटवारे का समझौता 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा असम की 86 से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। बताया जा रहा है कि 5 मार्च दिन शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है और इसी विषय पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़