मुख्यमंत्री चौहान 10 अगस्त को मॉडल स्कूल में लेंगे क्लास, तिरंगा की कहानी रोचक ढंग से सुनाएंगे

Shivraj Singh
Twitter

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में बच्चों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान तिरंगे की कहानी रोचक और सरल भाषा में सुनाएंगे। हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को सुबह 10 बजे मॉडल स्कूल भोपाल में तिरंगा के इतिहास के संबंध में क्लास लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान तिरंगे की कहानी रोचक और सरल भाषा में सुनाएंगे। हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना हमारा संकल्प', CM शिवराज बोले- अपने घरों में अवश्य लगाएं तिरंगा

मॉडल स्कूल की क्लास में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बच्चों को बताया जाएगा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और भारत का गौरव है। झंडे को सम्मान के साथ लहराने और देश को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक कर्त्तव्यों का संकल्प लेने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़