'आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना हमारा संकल्प', CM शिवराज बोले- अपने घरों में अवश्य लगाएं तिरंगा

Shivraj Singh Chouhan
ANI Image

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक महायज्ञ चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उस संकल्प को हम पूरा कर पाएं, जनता सुखी रहे, सभी निरोगी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के आखिरी सोमवार को पशुपतिनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे मंदसौर के पशुपतिनाथ जी के दर्शन हुए। मैं नगर और क्षेत्र वासियों के साथ आज शाही सवारी में भी जाकर उनको प्रणाम करूंगा। भगवान पशुपतिनाथ जी से यही प्रार्थना है कि हम आजादी के इस अमृत काल में अमृत महोत्सव के सारे लक्ष्यों को पूरा कर पाएं। हर हर महादेव।

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज पर कमलनाथ का निशाना, कहा- अगर वह झूठ ना बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता है 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और देश की जनता साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाए। भारत लोकतंत्र की जननी है। आज पूरे दुनिया में गर्व के साथ हमारा देश खड़ा हुआ है। कई मोर्चों पर हम दुनिया का नेतृत्व भी कर रहे हैं भारत फिर से विश्वगुरु बने।

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन से अपील है कि आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि 13 से 17 अगस्त तक हम सबको हर घर तिरंगा फहराना है, तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रकटीकरण करना है। अतः हम सब अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में CNG और बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देगी सरकार, CM शिवराज ने कही यह अहम बात 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक महायज्ञ चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उस संकल्प को हम पूरा कर पाएं, जनता सुखी रहे, सभी निरोगी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़