मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को किया खारिज, तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे सीएम हाउस

cabinet expansion
दिनेश शुक्ल । Dec 4 2020 8:23PM

जबकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को सिरे से नकार दिया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर उनसे मुलाकात करना चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और हवा दे दी है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

वही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दो दिवसीय भोपाल प्रवास ने  भी राजनीतिक हलकों में  मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा को गरम कर दिया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  7 दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रही हैं। इससे चर्चा तेज है कि 8 दिसम्बर को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

इसे भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं को पार्टी और उसकी विचारधारा की जानकारी देते हैं प्रशिक्षण वर्गः विष्णुदत्त शर्मा

जबकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को सिरे से नकार दिया था। दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं बरसी पर सेंटर लायब्रेरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पहुंचे थे। यहां मीडिया ने जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार की कोई तिथि तय नही है। जब होगा तो पता चल जाएगा। वही दूसरे ही दिन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मुख्यमंत्री निवास पहुँचना और संगठनात्मक नियुक्तियों के अलावा मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करना जल्द ही शिवराज कैबिनेट में नए मंत्रीयों को शामिल करने की तरफ इशारा कर रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़