कोलकाता में भाजपा के दो अलग-अलग गुटों के समूहों के बीच झड़प, दो लोग घायल

BJP Kolkata

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 30 लोगों का एक समूह यहां भाजपा के कार्यालय में जबरन घुस गया और एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसके बाद झड़प हो गई।

कोलकाता। भाजपा के कथित तौर पर अलग-अलग गुटों के दो समूहों के लोगों के बीच मध्य कोलकाता के एंतल्ली इलाके में शुक्रवार को झड़प हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों घायलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 30 लोगों का एक समूह यहां भाजपा के कार्यालय में जबरन घुस गया और एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसके बाद झड़प हो गई।

इसे भी पढ़ें: संघ की मजबूती व बंगाल की रणनीति तय करने मोहन भागवत आयेंगे कोलकाता

हमला करने आये समूह ने इस व्यक्ति पर बीती रात अपने एक आदमी को पीटने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया, ‘‘झड़प के दौरान करीब दो गोलियां चली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ’’ अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एंतल्ली पुलिस थाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़