इतिहास में पहली बार इतने दिनों के लिए जेल जाएगा मुख्यमंत्री, जानिए Arvind Kejriwal के लिए क्यों कांग्रेस नेता Sandeep Dixit ने दिया ये बयान

sandeep dixit
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । May 21 2023 4:31PM
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के संयोजक को लेकर कहा कि वो बेहद खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं उन्हें 10 दिनों की जेल होगी।

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधे निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली में लाए गए अध्यादेश पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। संदीप दीक्षित ने इस दौरान कहा कि केजरीाल सरकार नाकाम और विफल सरकार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में खुद इतना फंस चुके हैं कि देश के इतिहास में पहली बार किसी दिन किसी मुख्यमंत्री को 8-10 दिनों के लिए जेल जाना होगा।

संदीप दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से कोई बात तक करना पसंद नहीं करता है क्योंकि उनकी भाषा बेहद गलत होती है। वो बहुत असभ्य है। दिल्ली में किसी से या फिर उपराज्यपाल से पूछिए कोई भी मुख्यमंत्री से बात नहीं करना चाहता है। उनकी तरह का कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है जो इतना असभ्य होगा।

 

झूठे दावे करते है

संदीप दीक्षित ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीडब्ल्यूडी योजनाओं से संबंधित गलत डेटा का उपयोग करते है। उनकी सराकर द्वारा जारी किया गया आंकड़ा गलत होता है, जिससे वो जनता को गुमराह करने का काम करते है। गौरतलब है कि इस तरह गुमराह करना सीधे तौर पर आईपीसी की धारा 420 का मामला होता है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार बार दिल्ली में बनाए गए फ्लाईओवरों में किए गए निर्माण कार्य के लिए सरकारी पैसों को बचाए जाने का दावा करते दिखते है। इसके साथ ही वो झूठे विज्ञापन भी जारी करते है। आंकड़ों से साफ होता है कि अरविंद केजरीवाल की ओर से लिए गए सभी दावे झूठे होते है।

अध्यादेश के बाद होगी महारैली

दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए केंद्र के अध्यादेश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता के बीच जाऊंगा और दिल्ली में महारैली का आयोजन करेंगे। जिस तरह से जनता की प्रतिक्रिया आ रही है उससे लग रहा है कि इस बार भाजपा को लोकसभा चुनाव में दिल्ली से एक भी सीट नहीं मिलेगी। मैं विपक्षी दलों से अपील करना चाहता हूं कि राज्यसभा में जब यह बिल आएगा तो उसे पारित न होने दें। मैं हर पार्टी के नेताओं से मिलुंगा और उनसे समर्थन मांगूंगा। 

अन्य न्यूज़