पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार, बोले- अयोध्या के लिए चलाएंगे ट्रेन !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर से हर शहर के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। हमने मांग की है कि आने वाले समय में टनकपुर से अयोध्या के लिए भी ट्रेन चलाई जाए, जिससे यहां से सीधे अयोध्या के दर्शन के लिए जाया जा सके।
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शनिवार को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर से हर शहर के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। हमने मांग की है कि आने वाले समय में टनकपुर से अयोध्या के लिए भी ट्रेन चलाई जाए, जिससे यहां से सीधे अयोध्या के दर्शन के लिए जाया जा सके।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी उत्तर प्रदेश की जनता
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami holds door-to-door campaign in Tanakpur. #UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/dse2HNiBba
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 5, 2022
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मोदी फैक्टर का बड़ा लाभ मिला था और इस बार भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के नाम से ही भाजपा का बेड़ा पार होगा। पार्टी का मानना है कि साल 2017 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव महत्वपूर्ण था। तब उसने एकतरफा लड़ाई में राज्य की कुल 70 विधानसभा सीट में से 57 पर जीत हासिल की थी और प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को सिर्फ 11 सीट ही मिल पाई थीं।
इसे भी पढ़ें: भाजपा को उत्तराखंड में मोदी फैक्टर का फिर फायदा मिलने की उम्मीद, साल 2017 में मिली थी बड़ी जीत
कांटे की टक्कर की संभावना
उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, साल 2000 में उत्तराखंड की स्थापना के बाद कोई भी पार्टी यहां पर लगातार दूसरी बार चुनाव नहीं जीत पाई है। हालांकि पुष्कर सिंह धामी का दावा है कि इस बार भाजपा इस ट्रेंड को समाप्त करेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और 14 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
अन्य न्यूज़














