तटरक्षक बल ने पुडुचेरी में समुद्र में फंसे 18 लोगों को बचाया

[email protected] । Sep 19 2017 8:26AM
जहाज में सवार लोगों ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क किया। उन लोगों ने पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने उसके बाद तटरक्षक बल की सेवा ली।
पुडुचेरी। भारतीय तटरक्षक बल ने पुडुचेरी तट से दूर समुद्र में घंटों फंसे रहे 18 लोगों को बचा लिया। ये लोग इनके जहाज में तकनीकी खराबी आने के बाद समुद्र में फंस गए थे। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने संवाददाताओं से कहा कि चालक दल के तीन सदस्यों और पुडुचेरी, चेन्नई और मुंबई के 15 पक्षीविज्ञानी कल रात यहां बंदरगाह से मशीन चालित जहाज से समुद्र में गए थे।
पुलिस ने बताया कि 15 नॉटिकल मील की दूरी तय करने के बाद जहाज में तकनीकी खराबी आ गई। जहाज में सवार लोगों ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क किया। उन लोगों ने पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने उसके बाद तटरक्षक बल की सेवा ली। तटरक्षक टीम ने जहाज का पता लगाया और उसे सोमवार सुबह खींचकर तट तक लाए।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












