दिल्ली में शीत लहर जारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

Cold wave

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आकाश साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी शीत लहर की चपेट में है और यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आकाश साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस सप्ताह यह चौथा दिन है जब दिल्ली शीत लहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड हिंसा: पुलिस को मिले 1,700 वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज, होगी फॉरेंसिक जांच

वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है। मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर शुक्रवार को भी शीत लहर की चपेट में था और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़