कांग्रेस का लक्ष्य एक साल के भीतर 32 लाख बेरोजगारों को सरकारी कर्मचारी बनाना है : Bhupendra Singh Hudda

Bhupendra Singh Hudda
प्रतिरूप फोटो
facebook

फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह के लिए प्रचार करने आए हुड्डा ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा के अहंकार को चकनाचूर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी समुदाय सर्वसम्मति से कांग्रेस को वोट देने जा रहे हैं।

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य एक साल के भीतर 32 लाख बेरोजगार लोगों को सरकारी कर्मचारी बनाना है। फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह के लिए प्रचार करने आए हुड्डा ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा के अहंकार को चकनाचूर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी समुदाय सर्वसम्मति से कांग्रेस को वोट देने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh : पांचवें चरण में पांच केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की प्रतिष्ठा दांव पर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद यह तय है कि हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार हरियाणा में बेरोजगारी और अपराधियों को रहने नहीं देगी।” कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदय भान ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा का नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और तानाशाही के बीच एक को चुनने का है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़