कांग्रेस ने जारी की उत्तर प्रदेश के 3 उम्मीदवारों की सूची

congress-announces-3-more-candidates-for-lok-sabha-polls

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 421 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जिनमें प्रमुख नाम योगेश शुक्ला का नाम है जिनको इलाहाबाद से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक इलाहाबाद से योगेश शुक्ला और डुमरियागंज से चंद्रेश उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है। संतकबीर नगर से उम्मीदवार बदलते हुए भालचंद यादव को टिकट दिया है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा को ढाल बनाकर सरकार अपनी विफलताओं को छुपा नहीं सकती: कांग्रेस

पहले परवेज खान को उम्मीदवार बनाया गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 421 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़