मुरैना जिले की पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा, देखे कहा-कहा जीती कांग्रेस

see Congress won
दिनेश शुक्ल । Nov 11 2020 12:27PM

मुरैना जिले की पांच सीटों में जिन तीन पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया उनमें विधानसभा क्षेत्र मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई, सुमावली से कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह, दिमनी से कांग्रेस के रवीन्द्र तोमर (भडोसा), जबकि जिन दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की उनमें जौरा से भारतीय जनता पार्टी के सूबेदार सिंह और अम्बाह से भारतीय जनता पार्टी कमलेश जाटव ने जीत हासिल की।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने 28 में से 09 सीटें जीती है। कांग्रेस ने सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले मुरैना जिले की पाँच में से 3 सीटों पर जीत हासिल की है। तो वही भिण्ड जिले की 01, ग्वालियर जिले की 02, शिवपुरी जिले की 01, आगर-मालवा जिले की 01 और राजगढ़ जिले की 01 सीट पर कब्जा किया है। कांग्रेस ने मुरैना जिले की सुमावली, मुरैना, दिमनी विधानसभाओं में जीत हासिल की है तो वही भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा, ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व और डबरा, शिवपुरी जिले की करैरा, आगर-मालवा की आगर विधानसभा सीट तथा राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट पर जीत कायम की है। मुरैना जिले की पांच सीटों में जिन तीन पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया उनमें विधानसभा क्षेत्र मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई, सुमावली से कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह, दिमनी से कांग्रेस के रवीन्द्र तोमर (भडोसा), जबकि जिन दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की उनमें जौरा से भारतीय जनता पार्टी के सूबेदार सिंह और अम्बाह से भारतीय जनता पार्टी कमलेश जाटव ने जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 09 सीटें मिली, देखे कहाँ किसको मिली जीत

विधानसभा क्षेत्र सुमावली से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऐदल सिंह कंषाना को 10 हजार 746 मतों से पराजित किया। कुशवाह को 86 हजार 118 और ऐदल सिंह कंषाना को 75 हजार 372 मत मिलें। वही विधानसभा क्षेत्र मुरैना से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश मावई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के रघुराज सिंह कंषाना को 5 हजार 641 मतों से पराजित किया। राकेश मावई को 52 हजार 550 मत और रघुराज सिंह कंषाना को 46 हजार 909 मत प्राप्त हुये। मुरैना विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी रामप्रकाश राजौरिया को 42 हजार 388 मत प्राप्त हुये है। जबकि विधानसभा क्षेत्र दिमनी से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रवीन्द्र सिंह तोमर (भिड़ौसा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के गिर्राज डंडोतिया को 26 हजार 357 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के रवीन्द्र सिंह तोमर (भिड़ौसा) को 71 हजार 334 और भारतीय जनता पार्टी के गिर्राज डण्डोतिया को 44 हजार 977 मत मिले है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, होगी उप चुनाव में हार की समीक्षा

मुरैना जिले की विधानसभा क्षेत्र अंबाह (अजा.) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश जाटव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेंस के प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखबार को 13 हजार 911 मतों से पराजित किया। कमलेश जाटव को 51 हजार 25 और इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखबार को 37 हजार 114 मत मिले है। जबकि विधानसभा क्षेत्र जौरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सूबेदार सिंह रजौधा 66 हजार 946 मतों से विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज उपाध्याय को 13 हजार 446 मतों से पराजित किया। उपाध्याय को 53 हजार 500 मत मिलें। इस विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी सोनेराम कुशवाह को 47 हजार 881 मत प्राप्त हुये है। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिहं चौहान बोले हम वचन देते हैं, जनता ने जो विश्वास जताया जान देकर भी उसे टूटने नहीं देंगे

वही भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणवीर जाटव को कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव ने पटकनी दी है। तो ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने हराया तो वही प्रदेश की सबसे चर्चित सीट रही डबरा जहाँ से मंत्री इमरती देवी मैदान में थी उन्हें उनके ही संबंधी सुरेश राजे ने हराया है। शिवपुरी विधानसभा की करैरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव ने भाजपा के जसमंत जाटव को हराया है। तो वही आगर-मालवा की आगर सीट पर कांग्रेस के युवा नेता और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने मनोज ऊंटवाल को बहुत ही कम अंतर से हराया है। जबकि राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट पर रामचंद्र दांगी ने जीत हासिल करते हुए नारायण सिंह पवार को हराया है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़