Congress ने Punjab में गठबंधन न करने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की, कहा - राज्य में नहीं है तानाशाह सरकार

Punjab
prabhasakshi
Prabhasakshi News Desk । Jun 1 2024 8:08PM

पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। क्योंकि पिछले 10 साल में मोदी सरकार की नीतियों के कारण जनता परेशान है और वह बदलाव का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री को लेकर उन्होंने आरोप लगाये कि पीएम ने हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की है।

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम पंजाब पहुंची। जहां कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।

इस दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता ने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। क्योंकि पिछले 10 साल में मोदी सरकार की नीतियों के कारण जनता परेशान है और वह बदलाव का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री को लेकर उन्होंने आरोप लगाये कि पीएम ने हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने किसान आंदोलन और तीन कृषि कानूनों को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस क्लीन स्वीप करने जा रही है क्योंकि सभी धर्मों के लोग उनकी पार्टी के साथ हैं। 

राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर पार्टी ने कहा कि 'इंडिया गठबंधन' तानाशाही को हराने के लिए बनाया गया है। जबकि पंजाब में आम जनता की सरकार है। इसलिए दोनों पार्टियों ने गठबंधन करने से दूरी बनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वे राज्य सरकार को एक कॉमेडी शो की तरह चल रहे हैं क्योंकि जनता के किसी भी मुद्दे पर सरकार खरी नहीं उतर सकी है। इसलिए वर्तमान राज्य सरकार से लोगों का भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़