जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल, गुलाम नबी आजाद को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Ghulam Nabi Azad
ANI
अंकित सिंह । Aug 16 2022 8:58PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया था। इसी के बाद नई नियुक्तियां की गई है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया था। इसी के बाद नई नियुक्तियां की गई है। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विकार रसूल वानी को जम्मू कश्मीर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गुलाम नबी आजाद को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी में भी गुलाम नबी आजाद को अहम भूमिका दी गई है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सौर घोटाले से जुड़े मामले में CBI ने की पूछताछ

रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी में तारिक हामिद कर्रा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। गुलाम अहमद मीर को कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं सैफुद्दीन सोज को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। घोषणा पत्र समिति में प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज़ के अलावा अधिवक्ता एमके भारद्वाज को भी जगह दी गई है। प्रचार और प्रकाशन समिति का अध्यक्ष मूलाराम को बनाया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर का इस्तीफा स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी उनकी सेवा की सराहना करती है। आपको बता दें कि आजाद कांग्रेस के 'जी 23' समूह के प्रमुख सदस्य रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों के योगदान का करो सम्मान, बोलो ‘जय किसान’: नाना पटोले

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए पीएसी गठित की

कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पीएसी गठित करने को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लिए बनी पीएसी में मुख्यमंत्री बघेल के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़