कांग्रेस भारत में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है: भाजपा

congress-is-advancing-pakistan-s-agenda-in-india-says-bjp
[email protected] । Oct 11 2019 9:36AM

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मुख्य जिम्मेदारी जनमत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ना है लेकिन कांग्रेस ऐसा करने में असफल रही। इसलिए चुनाव आयोग को कांग्रेस को इसकी मान्यता रद्द करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

जम्मू। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग करते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार कर देश में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। 

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मुख्य जिम्मेदारी जनमत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ना है लेकिन कांग्रेस ऐसा करने में असफल रही। इसलिए चुनाव आयोग को कांग्रेस को इसकी मान्यता रद्द करने के लिए कदम उठाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: आज भारत पहुंचेंगे चीनी राष्ट्रपति, संबंधों को पटरी पर लाने के लिए होगी मोदी-शी की शिखर वार्ता

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस बीडीसी चुनाव का बहिष्कार कर कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। इसलिए लोकतंत्र की संस्थाओं को लगातार कमजोर करने की गतिविधि के लिए तत्काल कांग्रेस का पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़