राहुल गांधी से ED ने 3 घंटे तक की पूछताछ, केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच एजेंसियों से डर रही पार्टी

 Anurag Thakur
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती रही और जिन्होंने लंबे समय तक देश पर राज किया और जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं आज वो जांच एंजेसियों से डर रहे हैं। क्या छिपाना चाहते हैं ?

नयी दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ की। यह पूछताछ ईडी कार्यालय में तकरीबन 3 घंटे तक चली। इसके बाद राहुल गांधी अपने घर लौट गए। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही कांग्रेस पर जांच एजेंसियों से डरने का आरोप भी लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर कांग्रेस प्रमुख समेत कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए 

जांच एजेंसियों से डर रही कांग्रेस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती रही और जिन्होंने लंबे समय तक देश पर राज किया और जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं आज वो जांच एंजेसियों से डर रहे हैं। क्या छिपाना चाहते हैं ?

उन्होंने कहा कि जो खुद को सबसे पुराना राजनीतिक दल कहते हैं आज वो लोकतंत्र को बचाने का नहीं 2,000 करोड़ रुपए की गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने का काम कर रहे हैं। ये सब अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और लगता है कि दाल में कुछ काला है या फिर पूरी दाल ही काली है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हिरासत में लिए जाने के बाद गा रहे- रघुपति राघव राजा राम 

पूछताछ में फिर शामिल होंगे राहुल

राहुल गांधी से ईडी ने 3 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकलकर अपने घर की तरफ गए। एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर के भोजन के लिए ईडी दफ्तर से निकले हैं और पूछताछ के लिए फिर आएंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ सर्वप्रथम कांग्रेस मुख्यालय गए थे, जहां से पैदल मार्च करते हुए ईडी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इतना नहीं देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़