बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध

Congress opposes the rising prices
दिनेश शुक्ल । Dec 19 2020 9:23PM

बैलगाड़ी में कुछ स्लोगन लिखी तख्तियां भी लटकी हुई थीं। जिसमें लिखा था पेट्रोल डीजल की बढ़ गई कीमत, अब बैलगाड़ी की पड़ी जरूरत। पेट्रोल, डीजल के दाम कम करो, भाजपा कुछ शर्म करो। खा गए राशन पी गए तेल, देखो-देखो मोदी-शिवराज का खेल।

इंदौर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में किया गया। जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बैलगाड़ी युग दिखाने की कोशिश की। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े दाम के साथ कृषि कानून के विरोध में शनिवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार होकर रीगल चौराहे स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आज कांग्रेस का किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध दिवस

धरना प्रदर्शन के दौरान उपवास कार्यक्रम में सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैलगाड़ी पर स्कूटर रखकर उस पर सवार शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने मंच के पास पहुंचे। बैलगाड़ी में कुछ स्लोगन लिखी तख्तियां भी लटकी हुई थीं। जिसमें लिखा था पेट्रोल डीजल की बढ़ गई कीमत, अब बैलगाड़ी की पड़ी जरूरत। पेट्रोल, डीजल के दाम कम करो, भाजपा कुछ शर्म करो। खा गए राशन पी गए तेल, देखो-देखो मोदी-शिवराज का खेल। धरना प्रदर्शन में विधायक संजय शुक्ला, राजेश चौकसे, सन्नी राजपाल, सदाशिव यादव, अंतर सिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए कांग्रेस उपवास नहीं पश्चाताप करेः शिवराज सिंह चौहान

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज डीजल और पेट्रोल के भाव 100 रुपये के आसपास पहुंच चुका है। गैस की बात करें, तो एक सप्ताह में डेढ़ सौ रुपए बढ़ गए हैं। काला कृषि कानून जो मोदी सरकार लेकर आई है। हम उसका भी विरोध करते हैं। आज ही शिवराज सिंह सरकार ने बिजली के बिल 15 पैसे यूनिट बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस की मांग है कि मोदी सरकार तत्काल काले कानून को वापस ले। साथ ही पेट्रोल और डीजल के भाव को कम करे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़