प्रियंका संग रायबरेली पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
भुएमओ गेस्ट हाउस में कांग्रेस का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। जिसका आज तीसरा दिन है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के जिला तथा शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व नेताओं की कार्यशैली से भी उन्हें वाकिफ कराया जा रहा है।
रायबरेली (उप्र)। कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद सोनिया गांधी तथा उनकी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंची। फुरसतगंज एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे ऊंचाहार के लिए रवाना हुआ, जहां वह कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर पहुंची।
Raebareli: Congress President Sonia Gandhi and party's General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra at the residence of former Congress MLA Ajay Pal Singh to offer condolences as Ajay Pal Singh's son recently committed suicide pic.twitter.com/gkReLWQgw9
— ANI UP (@ANINewsUP) January 22, 2020
पूर्व विधायक के बेटे के निधन पर परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाते हुये कहा, ‘‘हम सब दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हैं।’’ वहां काफी देर रुकने के बाद उनका काफिला सीधे भुएमओ गेस्ट हाउस पहुंचा। सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भुएमओ गेस्ट हाउस में चल रहे चार दिवसीय कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर’ की मांग को लेकर अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस
गौरतलब है कि भुएमओ गेस्ट हाउस में कांग्रेस का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। जिसका आज तीसरा दिन है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के जिला तथा शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व नेताओं की कार्यशैली से भी उन्हें वाकिफ कराया जा रहा है।
अन्य न्यूज़