कर्नाटक में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, राहुल गांदी बोले- किसी काम के लिए लिए जातें है 40% कमीशन

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Oct 3 2022 7:39PM

अपने आरोप में राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह सरकार किसानों, मजदूरों और छोटे और मध्यम व्यापारियों से 40% कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने पीएम को लगभग 40% कमीशन लिखा, लेकिन पीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त कर्नाटक में है। कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। मांड्या में राहुल गांधी ने कर्नाटक में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। मांड्या में राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि कर्नाटक में भारत के सबसे भ्रष्ट सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक सरकार पर 40% कमीशन लेने का भी आरोप लगा दिया। अपने आरोप में राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह सरकार किसानों, मजदूरों और छोटे और मध्यम व्यापारियों से 40% कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने पीएम को लगभग 40% कमीशन लिखा, लेकिन पीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस के नये अध्यक्ष खुद अपना चुनाव दो बार से हार रहे हैं, वह पार्टी को कैसे खड़ा कर पाएंगे?

आपको बता दें कि कांग्रेस की लगातार कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। कांग्रेस का साफ शब्दों में कहना है कि कर्नाटक में किसी काम के लिए 40% के कमीशन लिए जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज कर्नाटक में हिन्दुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40% कमीशन लेती है। यह किसानों, मजदूरों व छोटे व्यापारियों से 40% कमीशन लेने वाली सरकार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक के कॉन्ट्रैक्टर्स ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर 40% कमीशन के बारे में बताया, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने दावा किया कि आप सभी आज इस यात्रा में हमारे साथ चले और देश में फैलाई जा रही नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़े हुए, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल को मिलेगा मां सोनिया गांधी का साथ, 6 अक्टूबर को होंगी शामिल, मैसूर पहुंचीं

इससे पहले गांधी जयंती पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की ओर से पलटवार किया गया है। उन्होंने कहा कि हां, मैं जमानत पर हूं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जमानत हैं। पर उनके (भाजपा) दर्जनों हैं जो जमानत पर हैं। येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं? बोम्मई ने मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। वह मुझे परप्पन अग्रहारा (सेंट्रल जेल) भेज दें, मैं थोड़ा आराम करूंगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़