Amarinder Singh के Sonia Gandhi के कार्यक्रम में जाने पर बोले CR Paatil, सभी स्वतंत्र हैं

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन में जाने को सामान्य बताते हुए कहा कि कौन कहां जाता है इसे रोका नहीं जा सकता। दिल्ली में हुए इस विमोचन समारोह में अमरिंदर सिंह विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई शीर्ष नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए थे। पाटिल ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो भी अंतिम निर्णय होगा वह जल्द सामने आएगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरिंदर सिंह के शामिल होने के सवाल पर मंगलवार को कहा कि सभी स्वतंत्र हैं और कहीं भी जा सकते हैं। पाटिल ने सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह के शामिल होने के सवाल पर कहा, ‘‘कौन कहां जाता है, इसे हम रोक नहीं सकते। सभी स्वतंत्र हैं और वे कहीं भी जा सकते हैं।’’ सोनिया गांधी द्वारा लिखित किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन उन्होंने स्वयं सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में किया।

इस मौके पर उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थे। भाजपा नेता अमरिंदर सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के कई नेताओं के साथ अगली पंक्ति में बैठे थे। अमरिंदर सिंह ने पांच साल पहले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।

पाटिल ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जो भी अंतिम फैसला होगा, वह आपके सामने आ जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने हालांकि गठबंधन को लेकर शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ किसी बैठक से फिलहाल इनकार किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़