Jagannath Rath Yatra 2025 में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को दीं शुभकामनाएं

ANI
Neha Mehta । Jun 27 2025 11:13AM
ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं और शुक्रवार को इसमें भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुरी में आज से शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन की गारंटी के लिए योजना बनाने के प्रयासों पर अपडेट साझा किए। ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं और शुक्रवार को इसमें भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके थे और आज सुबह यह संख्या कई गुना बढ़ गयी। उन्होंने बताया कि देशभर और विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के इस रथ यात्रा में भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
Jun 27, 2025 15:35 | अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान मचा हड़कंप, हाथी हुआ बेकाबूगुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जुलूस में शामिल हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी को भीड़ के बीच दौड़ते देख श्रद्धालु डर गए, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते उस पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |
Jun 27, 2025 11:20 | रथ यात्रा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगेभारत भर के कुछ राज्यों में, शुक्रवार, 27 जून, 2025 को रथ यात्रा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जो एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इसके बाद चौथा शनिवार (28 जून) और रविवार (29 जून) होगा, जो देश भर के अधिकांश बैंकों के लिए मानक गैर-कार्य दिवस हैं। नतीजतन, इन प्रभावित राज्यों में लगातार तीन दिनों तक अधिकांश बैंकिंग गतिविधियाँ ठप रहेंगी, जिससे ऋण वितरण, चेक क्लीयरेंस और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं में देरी हो सकती है। इस समय डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने और समय से पहले अपनी बैंकिंग गतिविधि को व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है। |
Jun 27, 2025 11:18 | प्रधानमंत्री मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर लोगों को शुभकामनाएं दींप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु समुद्र तटीय तीर्थ नगरी पुरी में उमड़े हैं। |
Jun 27, 2025 11:18 | शहर में किये गये कड़े सुरक्षा इंतज़ामशहर में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की आठ टुकड़ियां भी शामिल हैं। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने कहा कि पहली बार पूरे महोत्सव पर करीबी नजर रखने के लिए पुरी में एक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र खोला गया है। निगरानी के लिए पुरी में तथा उससे 35 किलोमीटर दूर व 13वीं शताब्दी के सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध कोणार्क की सड़कों पर 275 से अधिक कृत्रिम मेधा (एआई) से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्नाइपर्स मंदिर के सामने ग्रैंड रोड पर छतों पर तैनात रहेंगे। |
Jun 27, 2025 11:17 | रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयारश्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा, ‘‘महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें सेवादारों से पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।’’ |
Jun 27, 2025 11:16 | ओडिशा सरकार रथ यात्रा के लिए किये व्यापक बंदोबस्तओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन की गारंटी के लिए योजना बनाने के प्रयासों पर अपडेट साझा किए। |
Jun 27, 2025 11:15 | भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए पुरी में उमड़े लाखों श्रद्धालुभगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके थे और आज सुबह यह संख्या कई गुना बढ़ गयी। उन्होंने बताया कि देशभर और विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के इस रथ यात्रा में भाग लेने की उम्मीद है। |
अन्य न्यूज़












