चोर दरवाज़े से सत्ता में आई है मौजूदा सरकार, अब गिरना तय: तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav
अंकित सिंह । Jul 3 2021 2:27PM

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भाजपा कोटे के मंत्रियों पर आरोप लगाया कि अफसरों और कर्मियों के तबादले के लिए उन लोगों ने जमकर घूस ली है। खास बात यह है कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने यह आरोप अपनी ही पार्टी के मंत्रियों पर लगाया है।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार चोर दरवाज़े से सत्ता में आई है। यह गिरी हुई सरकार है। गिरी हुई सरकार का अब गिरना तय है। इस सरकार से बिहार की जनता परेशान हैं और उम्मीद लगाए बैठी है कि यह सरकार जल्दी गिर जाए।

इसे भी पढ़ें: अध्यात्म की भूमि राजगीर के ऐतिहासिक स्थल अपने में कई कहानियां समेटे हुए हैं

इससे पहले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और मदन सहनी के आरोपों को लेकर भी तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार रूपी गंगा ने तबाही मचाई हुई है। खुद मंत्री और सत्ताधारी MLA खुलेआम स्वीकार कर रहे है कि बिना रिश्वत दिए कोई बाबू साहेब व अधिकारी काम नहीं करता। बिहार में सरकार है ही नहीं। भ्रष्टाचारी, कुर्सीलोलुप, सिद्धांतहीन और अराजक तत्व राज्य को चला रहे है।

इसे भी पढ़ें: बिहारः मदन साहनी के इस्तीफे के बीच विधायक का बयान, ट्रांसफर-पोस्टिंग में BJP के मंत्रियों ने लिया पैसा

आपको बता दें कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भाजपा कोटे के मंत्रियों पर आरोप लगाया कि अफसरों और कर्मियों के तबादले के लिए उन लोगों ने जमकर घूस ली है। खास बात यह है कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने यह आरोप अपनी ही पार्टी के मंत्रियों पर लगाया है। जानू ने तो यह तक कह दिया कि नीतीश कुमार के डर से जदयू कोटे से आने वाले मंत्रियों ने कम पैसे लिए हैं। वहीं, समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक मदन सहनी ने अपने विभाग के अधिकारियों पर ‘‘तानाशाही’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़