अलीबाग के निकट पहुंचा चक्रवात निसर्ग, अगले तीन घंटों में मुंबई-ठाणे से गुजरेगा

Mumbai Rains

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी तीन घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’’

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि ‘निसर्ग’ चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के निकट पहुंच गया है और इस ‘‘प्रक्रिया’’ के अपराह्न चार बजे तक पूरा हो जाने का अनुमान है। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी। चक्रवात मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर है। 

इसे भी पढ़ें: अनुमानित मार्ग पर ही आगे बढ़ रहा है चक्रवात निसर्ग,जल्द ही अलीबाग पहुंचने की संभावना: एसएन प्रधान 

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी तीन घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’’ उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण इस समय 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़