Punjab में रोजगार स्थिति पर श्वेत पत्र लाए AAP सरकार: SAD नेता Daljit Singh Cheema

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार से राज्य में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर तत्काल श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के बेरोजगार युवा निष्पक्ष पारदर्शी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना और लंबित महंगाई भत्ते के लिए संघर्षरत हैं।

चंडीगढ़, नौ अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भगवंत मान के शासन में राज्य रोजगार और सेवाओं से जुड़े गंभीर संकट का सामना कर रहा है। चीमा ने ‘आप’ सरकार से पंजाब में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि ‘‘जो लोग पहले से सरकारी सेवा में हैं, वे अपने उचित अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि बेरोजगार युवा एक निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद भर्ती व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि नियमित सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने, लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने और अन्य वैध सेवा लाभों की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सरकार इन मुद्दों को लगातार टालती नहीं रह सकती और न ही इनके समाधान के लिए स्पष्ट और समयबद्ध रूपरेखा घोषित किए बिना केवल आश्वासन देती रह सकती है।’’ उन्होंने मांग की कि ‘आप’ सरकार पंजाब में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर तत्काल एक व्यापक श्वेत पत्र जारी करे। चीमा ने कहा, ‘‘पंजाब के युवाओं को नौकरियों की जरूरत है, सरकारी कर्मचारियों को न्याय की जरूरत है और सभी वर्गों को खोखले आश्वासन के बजाय स्पष्ट जवाब और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़