पंजाब में हार से कांग्रेस में मची कलह, जाखड़ ने चन्नी को पार्टी के लिए बोझ बताया, अंबिका सोनी की वजह से सीएम नहीं बन पाया

sunil kakhar
अभिनय आकाश । Mar 14 2022 1:01PM

सीएम पद के लिए यह सिफारिश इन्हीं लोगों ने की थी। इसे मानने के बजाय राहुल गांधी पर थोपने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के लोग बदलाव चाहते थे, लेकिन जिस व्यक्ति को प्रक्षेपित किया गया वो फंस गया। इलाज बीमारी से भी बदतर था।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने चन्नी को एसेट कहे जाने का भी मजाक उड़ाया है। इसके साथ ही जाखड़ ने कहा कि चन्नी पार्टी की लायबिलिटी हैं और उनके लालच ने पंजाब में पार्टी का नुकसान कराया है।

इसे भी पढ़ें: CM बनने से पहले ही एक्शन में भगवंत मान, पूर्व सांसदों और विधायकों को लेकर किया जारी ये आदेश

सीएम पद के लिए यह सिफारिश इन्हीं लोगों ने की थी। इसे मानने के बजाय राहुल गांधी पर थोपने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के लोग बदलाव चाहते थे, लेकिन जिस व्यक्ति को प्रक्षेपित किया गया वो फंस गया। इलाज बीमारी से भी बदतर था। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जिस पर वे विश्वास कर सकें। सीडब्ल्यूसी में बैठा एक पंजाबी नेता उन्हें एसेट के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। चन्नी सिर्फ उस नेता के लिए संपत्ति हो सकते हैं। लेकिन पार्टी के लिए वो बोझ ही रहे हैं। किसी और ने नहीं बल्कि उनके लालच ने पार्टी को नीचे गिराया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब की सेवा करने का आया समय, भगवंत मान बोले- संसद को बहुत याद करूंगा

चन्नी को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि मेरे ट्वीट का आइडिया किसी पर कुछ भी आरोप न लगाने का है। सीडब्ल्यूसी में जिस तरह की चाटुकारिता हुई, उसे देखकर निराशा हुई। रिपोर्ट से पता चलता है कि कुछ नेता जो 30 साल तक राज्यसभा सांसद रहे हैं, सीडब्ल्यूसी में पंजाब की आवाज होने का दावा कर पार्टी आलाकमान को धोखा दे रहे हैं।  कहा जाता है कि कांग्रेस आलाकमान जाखड़ को सीएम बनाना चाहते थे। जिसके लिए ज्यादातर विधायक भी सहमत थे। लेकिन अंबिका सोनी ने कह दिया कि पंजाब का सीएम सिख समाज से होना चाहिए। जिलके बाद जाखड़ का पत्ता कट गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़