Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिटिश शराब पर सीमा शुल्क कटौती लागू करने की तैयारी चल रही है, जिससे लोकप्रिय ब्रांड्स के दाम 200 से 300 रुपये तक कम हो सकते हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत आयात शुल्क को घटाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि दिल्ली आबकारी विभाग में पूर्णकालिक आयुक्त का पद खाली होने के कारण इस नीतिगत फैसले को जमीन पर उतरने में कुछ समय लग सकता है।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली आबकारी विभाग ब्रिटिश शराब पर सीमा शुल्क में कटौती लागू करने पर विचार कर रहा है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कुछ प्रीमियम ‘स्कॉच व्हिस्की’ की कीमत 15 प्रतिशत तक घट सकती है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में कुछ लोकप्रिय स्कॉच की कीमत करीब 200 से 300 रुपये तक घट सकती है।

पिछले साल भारत ने ब्रिटेन के साथ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ब्रिटिश शराब पर आयात शुल्क में कटौती की गई। व्यापार समझौते के तहत भारत ब्रिटेन की व्हिस्की और ‘जिन’ पर शुल्क को 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत करेगा और समझौते के 10वें वर्ष में इसे और घटाकर 40 प्रतिशत कर देगा। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला नीतिगत मामला होने के कारण इसमें कुछ समय लगने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल विभाग में पूर्णकालिक आबकारी आयुक्त नहीं है और यह पद रिक्त है।

फिलहाल इस पद का अतिरिक्त प्रभार नयी दिल्ली के जिलाधिकारी के पास है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़