Delhi Pollution: CM रेखा गुप्ता ने ICCC में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Delhi Cm
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों संग अहम बैठक की। इसमें प्रभावित इलाकों में सघन निगरानी रखने और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई और प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तथा कार्रवाई पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदूषण से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़