हम तुम्हें ढूंढ लेंगे...ट्रंप के अफसरों को मार डालेगा ईरान, फोटो निकालकर US को दी धमकी

दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्प्रुवंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें ढूंढ निकालने की धमकी दी है। दूतावास ने उन पर ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया है। युद्धपोत की वापसी के बाद मिली इस धमकी से अमेरिकी अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
अमेरिकी नौसेना के उन दो अधिकारियों की हैं जिन्हें ईरान ने सीधे जान से मारने की धमकी दी है। ईरान के दक्षिण अफ्रीका स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों की तस्वीरें सांझा करते हुए लिखा वी विल फाइंड यू यानी हम तुम्हें ढूंढ लेंगे। यह धमकी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्प्रुवंस करीब 357 दिनों की तैनाती के बाद कैलिफोर्निया के सैन डियगो स्थित अपने नौसैनिक अड्डे पर वापस लौट आए। इस दौरान युद्धपत ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान में हिस्सा लिया था। ईरानी दूतावास की इस पोस्ट में यूएसएस एस प्रिंस के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर लेह आर टेट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर जेफरी ई यॉर्क की तस्वीरें लगाई गई हैं। दूतावास ने दोनों अधिकारियों को निशाना बनाते हुए पुरानी पोस्ट को दोबारा साझा किया और उसके साथ सिर्फ एक लाइन लिखी हुई विल फाइंड यू इस पोस्ट के बाद अमेरिकी अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दरअसल ईरानी दूतावास ने 28 मार्च 2026 को भी इन दोनों अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें सांझा की थी। उस समय दूतावास ने आरोप लगाया था कि कमांडर लेह आरटेट और जेफरी ईयर्क ने ईरान के मिनाब शहर में एक प्राथमिक स्कूल पर तीन बार टॉमहॉक मिसाइल दागने का आदेश दिया था। दूतावास के मुताबिक इस हमले में 168 बच्चों की मौत हुई थी।
इसे भी पढ़ें: Iran ने Bahrain में अमेरिकी रडार केंद्र को बनाया निशाना, कई Drone हमले दागे
उस पोस्ट में ईरानी दूतावास ने दोनों अधिकारियों को अपराधी बताते हुए लिखा था इन दोनों को याद रखिए क्या इनके अपने बच्चे नहीं हैं? हालांकि बच्चों की मौत और दोनों अधिकारियों की कथित भूमिका को लेकर यह ईरानी दूतावास का आरोप है। अब करीब 8 महीने बाद उसी पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए दूतावास ने हम तुम्हें ढूंढ लेंगे। लिखकर मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। यूएसएस स्प्रुवंस अमेरिकी नौसेना का गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रयर युद्धपोत है। यह 21 नवंबर 2025 को अपने मिशन पर रवाना हुआ था और 13 नवंबर 2026 को सन डिगो वापस लौटा। इसने करीब 357 दिन समुद्र में बिताए। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी अमेरिकी डिस्ट्रयर की सबसे लंबी तैनाती रही। इस दौरान युद्धपोत ने अमेरिकी नौसेना के तीसरे, पांचवें और सातवें बेड़े के क्षेत्रों में काम किया। ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में भी इसकी अहम भूमिका रही। ऐसे में युद्धपोत की वापसी के दिन ही उसके दो वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर दी गई धमकी को काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। ईरान की यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के ठीक बाद आई है। 12 नवंबर को रेडियो होस्ट ह्यूग हैविट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप से पूछा गया था कि अगर ईरान किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की हत्या करता है तो अमेरिका क्या करेगा?
इसे भी पढ़ें: Israel ने देशद्रोही के घर में किए कई छेद, चौंक जाएगा भारत!
इस पर ट्रंप ने सख्त जवाब देते हुए कहा था कि ऐसा करने के बाद ईरान लंबे समय तक अस्तित्व में नहीं रहेगा। इस पूरे मामले के बीच अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसन की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। ईरान से मिल रही धमकियों के बाद वह वाशिंगटन स्थित अपने घर को छोड़कर एक सैन्य अड्डे पर रहने चले गए हैं। बेसेंट ने 13 नवंबर को सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह सीक्रेट सर्विस के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं। वहीं फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के वरिष्ठ फेलो बेहनाम बेन तालेबलू ने ईरानी दूतावास की पोस्ट को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई है। उनके मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाने की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
अन्य न्यूज़













