Delhi में बदनामी के डर से गर्भवती बेटी की हत्या, पिता गिरफ्तार; चंबल नदी में डुबाकर मारा

Delhi Man
AI Image

राष्ट्रीय राजधानी के तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित गर्भवती बेटी की रिश्तेदार संग मिलकर आगरा में चंबल नदी में डुबोकर कथित तौर पर हत्या कर दी। सामाजिक बदनामी के डर से रची गई इस साजिश के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से चंबल नदी में युवती के शव की तलाश कर रही है।

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित गर्भवती बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि उसे सामाजिक स्तर पर बदनामी का डर था। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पिता और इस हत्या में कथित रूप से शामिल एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को तिगड़ी थाने की पुलिस को इस हत्या सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 वर्षीय लड़की के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़की शादी से पहले गर्भवती हो गई थी, जिससे उसके पिता को सामाजिक तौर पर बदनाम होने का डर था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस डर से आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर साजिश रची और बेटी को आगरा के बासोनी क्षेत्र के निकट चंबल नदी के तट पर ले गया, जहां नदी में डूबा कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों की मदद से गहन तलाश के बावजूद अब तक लड़की का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

पुलिस के अनुसार, शव की तलाश की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़