दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार

 Delhi Police
ANI

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, कारखाने में कारतूस एवं गोलियां बनाने के लिए चोरी-छिपे काम किया जा रहा था। इनकी आपूर्ति आपराधिक गिरोहों को की जाती थी।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार एवं गोली-कारतूस का गैर कानूनी कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर उत्तर प्रदेश में हथियार बनाने वाली एक निर्माण इकाई का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ द्वारा चलाए गए अभियान में राज्य की सीमाओं के पार हथियार और गोली-कारतूस की आपूर्ति करने में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, कारखाने में कारतूस एवं गोलियां बनाने के लिए चोरी-छिपे काम किया जा रहा था। इनकी आपूर्ति आपराधिक गिरोहों को की जाती थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़