नारेबाजी मामला: एक्शन में दिल्ली पुलिस, हिरासत में लिए गए अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग

Delhi Police
अंकित सिंह । Aug 10 2021 9:55AM

बीती रात हुई कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में अश्विनी उपाध्याय मौजूद थे जहां उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन का था जिसे वह नहीं जानते हैं। बहुत से लोग वहां गए थे इसलिए वह भी गए थे। कार्यक्रम 1 घंटे तक चला था।

दिल्ली के जंतर मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर को वायरल हो रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। मामला जब गंभीर हो गया तो दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए वकील अश्विनी उपाध्याय को हिरासत में ले लिया। अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह और दीपक को भी हिरासत में लिया है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के बाद पुलिस इन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। इससे पहले अश्विनी उपाध्याय, प्रीत क्रांति समेत कुल 6 लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस को एक और शख्स की तलाश है जो नारे लगा रहा था। बीती रात हुई कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में अश्विनी उपाध्याय मौजूद थे जहां उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन का था जिसे वह नहीं जानते हैं। बहुत से लोग वहां गए थे इसलिए वह भी गए थे। कार्यक्रम 1 घंटे तक चला था।

अश्विनी उपाध्याय ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की भी मांग की और कहा कि अगर सही हुआ तो उन पर एक्शन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा दोष सिर्फ इतना है कि हम भारत छोड़ो दिवस मनाने गए थे, अंग्रेजी कानून पर आपत्ति जताने गए थे। आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर रविवार को भारत जोड़ो आंदोलन द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। भारत जोड़ो आंदोलन की मीडिया प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता और पूर्व भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। हालांकि मुसलमान विरोधी नारेबाजी करने वालों से उन्होंने किसी तरह के संबंध से इनकार किया है। श्रीवास्तव ने कहा, “यह प्रदर्शन औपनिवेशिक कानूनों के खिलाफ हुआ था और इस दौरान 222 ब्रिटिश कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई। हमने वीडियो देखा है, लेकिन कोई जानकारी नहीं है कि वे कौन थे। पुलिस को नारा लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।” 

इसे भी पढ़ें: धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी केस: हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, कई और लोगों की गिरफ्तारी संभव

उपाध्याय ने भी मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की घटना में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा, “मैंने वायरल हो रहे वीडियो की जांच के लिये दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी है। अगर वीडियो प्रमाणिक है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।” उपाध्याय ने कहा, “मुझे कोई जानकारी नहीं है कि वे कौन हैं। मैंने उन्हें पहले कभी नहीं देखा, कभी उनसे मिला नहीं हूं और न ही उन्हें वहां बुलाया था। जब तक मैं वहां था, वे वहां नहीं दिखे। अगर वीडियो फर्जी है, तो भारत जोड़ो आंदोलन को बदनाम करने के लिये झूठा प्रचार किया जा रहा है।” वीडियो में एक समूह जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी और मुस्लिमों को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, “हमें एक वीडियो प्राप्त हुआ है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़