दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर सौर ऊर्जा से संचालित आधुनिक 'बीट बूथ' किया स्थापित

 Delhi Police
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि बूथ सौर ऊर्जा से चलेगा। इसके ऊपर लगे एलईडी पैनल पर जागरुकता या सूचनात्मक संदेश चलेंगे जिन्हें रिमोट से वाईफाई की मदद से चलाया जा सकेगा।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यहां इंडिया गेट पर सौर ऊर्जा से संचालित आधुनिक ‘बीट बूथ’ स्थापित किया जो पानी, आग और तोड़फोड़ से बचा रह सकता है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), दक्षिण क्षेत्र, सतीश गोलचा ने बूथ का उद्घाटन किया जो धूल से भी मुक्त रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 लोगों को किया गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि बूथ सौर ऊर्जा से चलेगा। इसके ऊपर लगे एलईडी पैनल पर जागरुकता या सूचनात्मक संदेश चलेंगे जिन्हें रिमोट से वाईफाई की मदद से चलाया जा सकेगा। इसमें उद्घोषणा की भी व्यवस्था होगी। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ऐसे बूथ और एलईडी पैनल लगाए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़