दिल्ली पुलिस का महिला पुलिस बैंड गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुआ

Delhi Police
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उन्होंने ‘दिल्ली पुलिस का गीत’ की धुन बजाई। सहायक पुलिस आयुक्त और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्वेता के. सुगथन ने इस साल परेड में मार्च करने वाली दिल्ली पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व किया

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड बृहस्पतिवार को पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुआ। ये महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के बैंड का हिस्सा थीं। पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उन्होंने ‘दिल्ली पुलिस का गीत’ की धुन बजाई। सहायक पुलिस आयुक्त और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्वेता के. सुगथन ने इस साल परेड में मार्च करने वाली दिल्ली पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व किया।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir की झांकी में ‘नया जम्मू-कश्मीर’, अमरनाथ गुफा को दर्शाया गया

इस बार टुकड़ी में एक राजपत्रित अधिकारी, तीन पुलिस उप निरीक्षक, 44 हेड कांस्टेबल और 100 कांस्टेबल शामिल थे। सभी ने लाल रंग का साफा बांध रखा था। दिल्ली पुलिस की इस टुकड़ी के सभी सदस्य छह फुट से अधिक लंबे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़