Delhi में Software Engineer की ससुरालियों ने पीट-पीटकर की हत्या, चार हिरासत में

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

बाहरी दिल्ली के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद 31 वर्षीय विनय गुप्ता की उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत इंजीनियर पर हुए इस हमले के मामले में निहाल विहार थाना पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में ले लिया है।

बाहरी दिल्ली के लक्ष्मी पार्क में 31-वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके ससुराल वालों ने शुक्रवार को कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी ने वैवाहिक विवाद के बाद अपने परिवार के सदस्यों को बुलाया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है और चार लोगों की पहचान कर पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीड़ित विनय गुप्ता की महिला (31) से लगभग साढ़े तीन साल पहले शादी हुई थी। दंपति के साढ़े चार महीने के जुड़वां बच्चे भी हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद, उसने अपने परिवार के लोगों को अपनी ससुराल बुला लिया, जिन्होंने कथित तौर पर गुप्ता के साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि गुप्ता को हमले में गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

यह घटना तब प्रकाश में आई जब गुप्ता के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे उसकी मां के सामने घर के अंदर बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी के परिवार से छह रिश्तेदार दंपत्ति के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सुबह 11 बजे पहुंचे। परिवार ने दावा किया कि जब कथित हमला शुरू हुआ तो गुप्ता की मां आगंतुकों के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था करने गई थीं।

जब वह वापस लौटी, तो उन्होंने देखा कि बेटे को पीटा जा रहा है। उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। परिवार ने आरोप लगाया कि वह मदद के लिए चिल्लाई और हमलावरों से अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई।

बाद में, गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पिता ने उल्लेख किया कि दंपति के बीच कुछ समय से छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था और परिवार को उम्मीद थी कि मामला बातचीत से सुलझ जाएगा। घटना की सूचना पाकर निहाल विहार पुलिस मौके पर पहुंची।

साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना की सूचना पाकर निहाल विहार पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस के मुताबिक कानूनी कार्यवाही के लिए शव को कब्जे में ले लिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़