Delhi traffic update: दिल्ली के इन रास्तों पर जानें से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

traffic signal
Google Common License
निधि अविनाश । Jun 13 2022 9:14AM

पुलिस ने दिल्ली के निवासियों को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचने की सलाह दी। ट्विट में लिखा है, "कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन जाने से बचें।

दिल्ली यातायात पुलिस (ट्रैफिक पुलिस) ने सोमवार को सुबह यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में यात्रियों को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से न जाने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें: National Herald Case: ईडी के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, नारेबाजी कर रहे पार्टी नेताओं को किया गिरफ्तार

ट्वीट्स के जरिए, पुलिस ने दिल्ली के निवासियों को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचने की सलाह दी। ट्विट में लिखा है, "कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से 07 बजे से 12 बजे के बीच जाने से बचें। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, विशेष व्यवस्थाओं के कारण इन सड़कों पर भारी यातायात की आवाजाही होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़