दिल्ली में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज

Delhi Weather
AI Image

दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 दर्ज किए जाने से हवा मध्यम श्रेणी में रही।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से लगभग एक डिग्री अधिक है। विभाग ने दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़