छात्रसंघ चुनाव बहाली और लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाली और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़ गए। गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो बयान जारी कर मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
जयपुर, 30 जुलाई छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के ‘‘लाठीचार्ज’’ के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के तीन कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों की पहचान विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन खान के रूप में हुई है। उन्होंने गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने तीनों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। कांग्रेस से संबद्ध संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो बयान में कहा कि जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अन्य न्यूज़














